खेल का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के लिए खेल भी जरूरी है। खेल से मानसिक और शारीरिक दोनों का विकास होता है। क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है, जिससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कॉलेज की पांच टीमों ने रस्सा खींच प्रतियोगिता में भाग लिया। एनसीसी की टीम विजयी घोषित हुई। प्रतियोगिता में डॉ अजयपाल सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, विपिन, सुशील, संदीप, अक्षय आदि का सहयोग रहा।