पाठ्य पुस्तकों का हमेशा सम्मान करो : आचार्य
मुजफ्फरनगर। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि अपने विद्यालय में पढ़ने वाली पाठ्य पुस्तकों का हमें हमेशा आदर करना चाहिए।
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में प्रवचन सुनने आए स्कूली बच्चों को आचार्य श्री ने ज्ञान की बातें बताई। उन्होंने कहा कि जिन पुस्तकों को हम पढ़ते हैं, उनका आदर करो। पुस्तकों को जमीन पर न रखें। पुस्तकों के पृष्ठ पलटते समय थूक नहीं लगाना चाहिए। पुस्तक की तरफ हमें कभी पैर नहीं करने चाहिए और न ही पन्ना मोड़ना चाहिए। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। छात्र जितने संस्कारित होंगे देश का भविष्य भी उतना ही उज्ज्वल होगा। शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को संस्कार की शिक्षा अवश्य दें। पढ़ते समय एकाग्रता रखें और टीवी देखते समय भोजन न करें। मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें। माता-पिता और शिक्षक का हमेशा सम्मान करें।