फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ। गांव नंगला बुजुर्ग के ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा राशन ना देने तथा अपात्र लोगों को सूची में शामिल कर पात्र लोगों के राशन कार्ड कटवाने के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर जान मोहम्मद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव के पात्र लोगों को भी राशन डीलर ने राशन देना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन डीलर ने जांच कर्ताओं के साथ साठगांठ कर पात्र लोगों के राशन कार्ड भी कटवा दिए हैं। राशन मांगने पर डीलर ग्रामीणों के साथ अभद्रता व्यवहार किया जाता है। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने ग्रामीणों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा पूर्ति विभाग के बाबू मनोज कुमार को बुला कर राशन डीलर के बारे में जानकारी कर उन्हें शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। प्रदर्शनकारियों में शाहजहां, शबाना, खालिद, साजिद, यूनुस, इमरान, मोहम्मद अय्यूब, इमरान, दल सिंह, बालेश्वर, हुसैन अहमद, साजिद, गुलशन, कोसर जहां, मुमताज, मानव, शेर सिंह, दिलशाद, नजर मोहम्मद आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें