मेले में पहलवानों ने दिखाए दमखम
मोरना। मोरना में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर प्रमुख अमित पंवार ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजन होने चाहिए, जिससे गांव की मिट्टी से निकली प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिले।
मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के ग्राउंड में तीन दिवसीय जाहरवीर गोगा विशाल दंगल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख अमित पंवार, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, संजय राठी, जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी ने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। वहीं, ढोल नगाड़ों के बीच पहलवानों के साथ अखाडे़ का चक्कर लगाकर दंगल का शुभारंभ भी किया। इस दंगल का आयोजन चार अगस्त तक होगा, जिसमें भाग लेने के लिए हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, सहारनपुर, बागपत, शामली, मेरठ बिजनौर आदि के साथ क्षेत्रीय पहलवान दंगल दांव पेंच के हुनर की कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में मेरठ की काजल ने अहमदाबाद की शिवानी को, रिया पचेंडा ने मुजफ्फरनगर की सोनम को, सलमान ने विशाल को, ऋतिक ने बादल को, कलीम ने नकुल को, अर्पित ने सागर को, अहसान ने मोनू को, शुभम ने गिरि को, अरशद ने दीपक को हराया। दंगल में 42 कुश्ती हुई। दंगल के आयोजन में अनुज चौधरी, रोमी, शहदजा अंसारी, टिटू, अश्वनी, अकित, अतुल, सन्नी, सचिन, विकास, आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।