मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में ईंट निर्माता समिति द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। भट्ठा मालिकों को जीएसटी के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने नई कर व्यवस्था के बारे में बारीकी से जानकारी साझा की। मीटिंग में भूपेंद्र सिंह मलिक, केपी सिंह, लेखराज सिंह, शमशाद अली, नीजर बालियान, चीकू मलिक, इस्लाम, वेदप्रकाश, अलीम, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। भाजपा सभासद पिंकी ने डीएम को ज्ञापन देकर वार्ड में फॉगिंग कराए जाने की मांग की है। सभासद ने कहा कि पालिका प्रशासन मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए गंभीर नहीं है। कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में आम नागरिकों के साथ शिवभक्तों को भी मच्छरों से बीमारी का खतरा है। सभासद ने डीएम और सीएमओ से फॉगिंग कराए जाने की गुहार लगाई है।