फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में भी मेधावियों ने मारा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में भी मेधावियों ने मारा मैदान
विज्ञापन

शाहपुर/पुरकाजी/छपार/तितावी। देहात क्षेत्र में भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट में मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मेधावी बच्चों का उनके स्कूलों में मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया गया। वहीं, मेधावियों के अभिभावकों में भी शानदार रिजल्ट देख खुशी का माहौल रहा।
शाहपुर में आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में काजल बालियान ने 86.7 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में आरती ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने बताया कि इनके अलावा, इंटरमीडिएट में अदीबा ने 74%, साहिल खान ने 71.2% और हाईस्कूल में देवांश जैन ने 85.2% व पूर्णिमा बालियान ने 81.5% अंक हासिल किए। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कर्ण सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में साक्षी ने 85.3%, रीतू ने 83.7% व साक्षी द्वितीय ने 82.5% अंक प्राप्त किए, जबकि इंटर में सलोनी चौधरी ने 74.4%, सुहेल ने 73.8% व सादिक ने 73.6% अंक प्राप्त किए। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने बताया कि हाईस्कूल में बुशरा परवीन ने 81.5% और इंटरमीडिएट में शीरीन ने 74.4% अंक प्राप्त किए। कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में आरजू ने 84%, रोहित ने 83.7% और आयुषी ने 83.5% अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

पुरकाजी के लाला सुखलाल इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट में 115 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें 103 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। भावना ने 382 अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम, कल्पना ने 373 अंकों के साथ द्वितीय और कीर्ति ने 356 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में 99 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनका रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सीमा ने 515 अंकों के साथ प्रथम, पूर्णिमा मेहरा ने 511 अंकों के साथ द्वितीय और अक्षित ने 509 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। गांव खाईखेड़ी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल 90 में से 82 और हाईस्कूल में 89 में से 72 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में कुणाल शर्मा और हाईस्कूल में तनु त्यागी ने कॉलेज टॉप किया। राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलोदा के प्रधानाचार्य विजय त्यागी ने बताया कि उनके यहां इंटर में श्रुति त्यागी ने 393 अंकों के साथ प्रथम, रितिका त्यागी ने 392 अंकों के साथ द्वितीय और टीना ने 380 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हाईस्कूल में अवंतिका ने 497 अंकों के साथ प्रथम, तनीषा ने 487 अंकों के साथ द्वितीय और वंशिका ने 462 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छपार के गांव बरला स्थित सेलेस्टियल एंजिल्स हाईस्कूल के प्रबंधक योगेंद्र त्यागी ने बताया कि उनके यहां रिया वर्मा ने 82.7 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सना परवीन ने 79.3 प्रतिशत के साथ द्वितीय व प्रियांशु ने 76.7 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। तितावी के दीवान सिंह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में तनु शर्मा ने प्रथम, विपुल ने द्वितीय और नीरज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें