भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। भाजपा की रामपुर तिराहा पर स्थित पुरकाजी विधानसभा के मुख्य कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सिसौना के धर्मेंद्र तोमर को विधानसभा क्षेत्र का संयोजक, संजय त्यागी सह संयोजक, नरेश कुमार कार्यालय प्रमुख, हिमांशु सैनी वाहन प्रमुख, राकेश शर्मा बूथ प्रबंधक एवं बस्ता प्रमुख, अमित रावत अतिथि प्रमुख, अरुण पंवार कोष प्रमुख, हरिराम सक्सेना बैठक एवं सूचना प्रमुख, दौलत प्रधान प्रचार एवं सामग्री प्रमुख, नरेश प्रधान धमात जनसंपर्क प्रमुख, रविंद्र गोयल भोजन प्रमुख, श्रवण कुमार एवं अखिलेश कुमार मीडिया प्रमुख बनाए गए। लोकसभा प्रभारी अशोक कंसल, क्षेत्रीय विधायक प्रमोद ऊटवाल, विधानसभा प्रभारी जगदीश पांचाल तथा दुष्यंत राणा मौजूद रहे। अध्यक्षता धर्मेंद्र तोमर और संचालन नरेश कौरी ने किया।
वार्षिक पत्रिका का विमोचन
मुजफ्फरनगर। कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा की वार्षिक पत्रिका कल्याण रश्मि का मंगलवार को विमोचन किया गया। प्रबंधक कुंवर देवराज एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को पत्रिका वितरित की। इस अवसर पर संपादक मंडल के सदस्य संजय सिंह, राजेश शर्मा, आशीष त्रिपाठी, डा. गोपालदास, रामदास तथा ग्राम प्रधान सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे।