फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर क्षेत्र में जानलेवा बुखार से 100 गाय मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बुखार से 100 गायों की मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। हस्तिनापुर व अभ्यारण्य क्षेत्र में गांव जलालपुर बेहड़ा के गौचर क्षेत्र में गायों में जानलेवा बुखार की बीमारी फैलने से करीब एक सौ गायों की मौत हो गईं। परमधाम गोशाला के गोरक्षकों सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजकर गायों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस गौचर क्षेत्र में परमधाम गोशाला की 300 गाय चरती हैं, जिनमें से 18 गायें मर गईं। इसके अलावा जगपाल की 50 गाय में से 18 मरीं, इलाहाबास के ही सतपाल व मिंटू की 11 गायें मर गईं। गांव मीरावाला के सतपाल की 100 गायों में से 35 मरीं। गांव सिकंदरपुर निवासी सतबीर की 100 गायों में से 8 गाय मर गईं, गांव शुक्रतारी के कृष्ण की 12 गाय मर चुकी हैं। इस तरह से करीब 100 गाय अचानक मर गईं, जिसको लेकर गो-पालकों में हड़कंप मच गया। परमधाम गोशाला के अनुयायी पंकज, उपेंद्र, मनीष, संजीव, मोनू आदि ने बताया कि वे पशु चिकित्सक को लेकर गौचर में पहुंचे। पशु चिकित्सक ने मृतक गायों की जांच की। उन्होंने बताया कि इन गायों की मौत जानलेवा बुखार होने से हुई हैं। जानलेवा बुखार का वायरल तेजी से पशुओं के शरीर में फैलता है और पशु कुछ ही देर बात मर जाता है। श्री परमधाम गोशाला के अनुयायियों ने प्रशासन से पशु चिकत्सकों की टीम को भेजकर गायों के चेकअप कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें