फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 कन्याओं का सामुहिक विवाह कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बंधन में 11 जोड़े बंधे
विज्ञापन

खतौली। मां शाकंभरी देवी सामूहिक विवाहोत्सव कमेटी की ओर से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। घोड़ा बग्गी समेत बाजे गाजे के साथ चढ़त हुई। इस दौरान लड़की पक्ष तथा लड़के पक्ष के लोगों ने विवाह महोत्सव में भाग लेकर सामूहिक भोज किया।
विज्ञापन

रविवार को कमेटी की ओर से विवाह उत्सव कृष्ण वाटिका बुआड़ा रोड पर संपन्न हुआ। इससे पूर्व चढ़त भवानी धर्मशाला से प्रारंभ होकर विवाहोत्सव में पहुंची। कृष्ण वाटिका में विवाहोत्सव का कार्यक्रम हुआ। आर्केस्ट्रा पर संगीत की धुन के बीच जयमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कमेटी की ओर से कन्याओं को भेंट स्वरूप जरूरी घरेलू सामान दिया गया। कमेटी अध्यक्ष राजकुमार विकास, सतीश कंसल, धर्मेंद्र तोमर, कमल गर्ग, अमित अग्रवाल, भरतेश शर्मा, विपुल गोयल, अलित गुप्ता, जयपाल पेंटर, महेश चंद सैनी, विनोद कुमार, संतीश कंसल, रामकृपाल, संजीव भारद्वाज, मनोज कुमार, संजय भुर्जी, मदन छाबड़ा, प्रवीण विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन जानसठ यनेश तंवर, प्रवीण ठकराल, आर्य समाज शिवपुरी के प्रधान सतेंद्र आर्य, सुखवीर सिंह मनमोजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें