फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज ने दिन में शादी करने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन के वार्षिकोत्सव में देशभक्ति एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इस मौके पर दिन में शादी करने वाले जैन समाज के युवाओं के अलावा बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जैन मुनि 108 शिव भूषण महाराज के सानिध्य में जैन मिलन विहार में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेमचंद जैन रहे। रमेश चंद जैन ने भगवान के चित्र का अनावरण किया। मुकेश कुमार और अक्षत जैन ने दीप प्रज्वलित किया। नरेंद्र कुमार, संजय कुमार ने झंडारोहण तथा देशभूषण जैन ने पाद प्रक्षालन एवं डा. यशपाल जैन ने शास्त्र भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना से हुआ। बच्चों ने देशभक्ति एवं संस्कृति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य एवं गायन कार्यक्रमों ने सबको झूमने पर विवश कर दिया। दिन में विवाह समारोह करने वाले जैन बंधुओं के अलावा समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट संरक्षक जयचंद जैन ने कहा कि जैन मिलन मेन शाखा पूरे वर्ष सेवा कार्य करती है। सर्दी के मौसम में 200 जरूरतमंदों को रजाई वितरित की गई हैं। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मनोज कुमार जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन द्वारा यह वर्ष जैन गौरव स्मृति वर्ष के रूप में मनाया गया है। कार्यक्रम में राजेश जैन, रविंद्र जैन, सुनील कुमार जैन, नीरज जैन, हर्ष कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन, शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, पंकज जैन, अनिल कुमार जैन, अजय कुमार जैन, आदीश जैन आदि का सहयोग रहा। संचालन राजकुमार जैन तथा महेंद्र कुमार जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें