फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला की बरामदगी को पुलिस ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता महिला की बरामदगी के लिए पुलिस ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली से लापता चल रही महिला की बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार की महिलाओं ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। धरना-प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए खतौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। किसी तरह महिलाओं को समझा-बुझाकर जल्द महिला की बरामदगी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

खतौली की सुरैय्या 13 दिसंबर से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई हुई है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित परिजन महिला के अपहरण व अनहोनी घटित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सोमवार सुबह लापता सुरैय्या के परिजन काफी लोगों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस की नाकामी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ऑफिस पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो महिलाएं नारेबाजी करती हुईं एसएसपी दफ्तर में घुस गईं और हंगामा करने लगीं। महिलाओं को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया, लेकिन वे भी भीड़ को संभालने में नाकाम रहीं। इस दौरान महिलाओं की पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की तक हुई। महिलाओं ने खतौली कोतवाली के एक दरोगा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला की बेटी उमा पत्नी फुरकान ने बताया कि उनकी मेरठ के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उसने महिला के अपहरण या उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अफसरों ने आगे आकर आक्रोशित महिलाओं से वार्ता कर जल्द से जल्द लापता सुरैय्या की बरामदगी का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें