खालापार में फूंका पालिका चेयरपर्सन का पुतला
मुजफ्फरनगर । नगर के मोहल्ला दक्षिणी खालापार में फैली गंदगी तथा अनेक समस्याओं से परेशान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का पुतला फूंका।
मोहल्ला दक्षिणी खालापार में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई नगर पालिका अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चेयरपर्सन का पुतला जलाकर विरोध जताया। उन्होंने चेयरपर्सन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में आबिद हुसैन, खुर्शीद अहमद, नौशाद, शादाब, आदिल, इरफान, रईस आदि शामिल रहे।