फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित कला प्रतियोगिओं में छात्राओं ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के ललित कला विभाग की ओर से पोस्टर डिजाइन, बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट, थ्रीडी रंगोली, क्रिएटिव कार्ड मेकिंग तथा पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज सेक्रेटरी आभा कुलश्रेष्ठ ने किया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जीएस पब्लिक स्कूल के कार्तिक जैन, द्वितीय स्थान पर हिमालयन पब्लिक स्कूल की जानवी और तृतीय स्थान पर एमजी पब्लिक स्कूल की ऋतिका तोमर रही। बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएस पब्लिक स्कूल की आकांक्षा, द्वितीय स्थान गोल्डन पब्लिक स्कूल की मयूरी सैनी और महिमा चौधरी और तृतीय स्थान श्री गुरूराम राय पब्लिक स्कूल के आकाश धीमान, शोभित चौधरी और अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया।
थ्रीडी रंगोली प्रतियोगिता में मोनिका गुप्ता, अनम्ता, रिमषा और विभा, कशिश, आशमा और छवि विजयी रही। कार्ड मेकिंग होली एंजिल्स की तक्षिका चौधरी, डीएस पब्लिक की ऋतम्भरा भारद्वाज और शिखा पाल पहले तीन स्थान पर रही। पॉट डेकोरेशन में राणा पब्लिक स्कूल की एलीजा जैदी, डीएवी की ईशा मलिक, श्री गुरूराम राय पब्लिक स्कूल की मानसी और दीपांशी त्यागी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज धीमान ने सभी का आभार जताया। निर्णायक मंडल में आभा कुलश्रेष्ठ, डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. प्रेरणा मित्तल डॉ. अभिषेक बागला, डॉ. पूनम शर्मा रहे। ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ रूपल मलिक, रजनीकांत, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. रविंद्र धीमान, बिन्नू पुंडीर, अनु, रीना त्यागी, मीनाक्षी काकरान, पूनम पाल, तथा हिमांशु आदि प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें