तालिब, इनायत अली, शुऐब बने चैंपियन
मुजफ्फरनगर। इस्लामिया इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद में सीनियर वर्ग में तालिब, जूनियर वर्ग में इनायत अली और सब जूनियर वर्ग में शुऐब चैंपियन बने। विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि जीआईसी के उप प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा ने कहा कि खेलों से छात्र प्रोत्साहित होते हैं। बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। शिक्षा के साथ खेल भी बेहद आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि डीएवी डिग्री की प्राचार्या डॉ शशि रही। प्रबंधक सईद अनवर सिद्दीकी, अध्यक्ष रौनक अली जैदी ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर वार्षिक खेलों में चैंपियन की घोषण की गई। प्रधानाचार्य डॉ सलीम अहमद ने बताया कि सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप तालिब ने, जूनियर वर्ग की इनायत अली और सब जूनियर वर्ग की शुऐब ने जीती है। इस अवसर पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। उप प्रबंधक हाजी कमरुज्जमा, नफीस अहमद, जमीर अंसारी, डॉ राशिद खान, तजम्मुल हुसैन, कमर हसन ने विचार रखे। बाकर हुसैन, डॉ नासिर खान, शमीम सिद्दीकी, खलील अहमद, शाहनवाज, तनवीर आलम, अफजल, सुनील शर्मा, इंतजार अली, अफजल, इदरीश, राहत अली, वसीम, दाउद, खुर्शीद लाम, नईम, जावेद आलम, अजहर साबिर, लईक अहमद खान, इसरार अहमद, मुजम्मिल हुसैन आदि रहे।