अनामिका मिस फ्रेशर, मानसी मिस फेयरवेल चुनी गई
खतौली। विद्योत्तमा कन्या डिग्री कालेज गंगधाड़ी में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धमाल मचाया। अनामिका मिस फ्रेशर तथा मानसी मिस फेयरवेल चुनी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्रीचंद शास्त्री, प्राचार्य डा. विनोद शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। इसके अलावा छात्राओं से विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अनामिका मिस फ्रेशर तथा मानसी मिस फेयरवेल चुनी गई। इसके अलावा बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा अनुपमा वर्मा, एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रश्मि मिस फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर तथा मिस फेयरवेल छात्राओं को ताज पहना कर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। कविता वर्मा, रुचिता शर्मा समेत सभी प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।