फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सोलर पंप पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सोलर पंप पर मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाने की योजना लागू कर दी है। इस योजना में किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा है। विभाग ने बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है।
उपनिदेशक कृषि नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सिंचाई के लिए जनपद के कृषकों को सोलर फोटोवोलटैईक इरिगेशन पंप सरलता पूर्वक उपलब्ध कराने के लिए एक अक्तूबर तक पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर योजना प्रारंभ कर दी है। जिले का तीन एचपीडीसी का लक्ष्य 40 और पांच एचपी का लक्ष्य पांच किसानों को देने का है। किसानों को उप निदेशक कार्यालय से जानकारी लेनी होगी। कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना बैंक ड्राफ्ट अपलोड करना होगा। पारदर्शी किसान सेवा योजनान्तर्गत सोलर फोटोवोलटैईक इरिगेशन पंप के लिए पंजीकरण होगा। कंपनी के नाम छूट के बाद तीन एचपीडीसी के लिए 80,997 एवं पांच एचपी के लिए दो लाख पांच हजार दो सौ का बैंक ड्राफ्ट बनवाकर उप कृषि निदेशक के पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। विभाग की सूचना गोलमोल
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग ने जो सूचना जारी की उसमें यह नहीं बताया कि किसान को कितने प्रतिशत की छूट मिलेगी। सीधे बैंक ड्राफ्ट मांगा गया। बाजार में सोलर पंप का क्या रेट है। किसान को क्या लाभ होगा। योजनाओं की अधकचरी सूचना देकर किसानों को भ्रमित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें