मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित नारे लगाकर स्वच्छता के विषय में जानकारी दी।
शुक्रताल रोड स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई देहरादून के तत्वाधान में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरूक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर शिक्षाविद् डा. उदयवीर सिंह ने झंडी दिखाकर किया। रैली में स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं अफीफा मलिक, अक्षिता, खुशी राठी, जिया सहरावत, अनन्या, तनीशा, पायल, इशिता, साक्षी यादव, आकांक्षा राठी, वंशिका चौधरी, रिया चौधरी, आकांक्षा यादव आदि ने नारों के साथ मोरना के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। स्वच्छता रैली मोरना के मार्गों से होते हुए वापस स्कूल पहुंच कर संपन्न हुई। डॉ. उदयवीर सिंह ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया और बच्चों के प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजलि शर्मा, राकेश कुमार, अजय गुप्ता, अंतरेश, आशीष कुमार, पूर्व प्रधान महकसिंह आदि का सहयोग रहा।