फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलियों के बिना मिले योजनाओं का लाभ: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचौलियों के बिना मिले योजनाओं का लाभ: सीडीओ
विज्ञापन

चरथावल। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
शुक्रवार शाम को विकास खंड कार्यालय पर आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों की योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना बिचौलिये के सीधा मिलना चाहिए। क्षेत्र के ग्राम प्रधान और विभाग के अफसरों की संयुक्त रूप से यह जिम्मेदारी है। पात्र लाभार्थी का निष्पक्षता से चयन किया जाए। उनके साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही योजनाओं का भ्रष्टाचारमुक्त लाभ दिया जाए। बताया कि विकासखंड के समस्त ग्रामों में चल रही खुली आठ योजनाओं के लाभार्थियों हेतु सर्वे का कार्य खुली बैठक में किया जाना प्रगति पर है, जिसमें प्रत्येक गांव में सर्वे कर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा फार्म भरे जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण की दी जानकारी
चरथावल। ग्राम प्रधानों की बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, डीपीआरओ पवन कुमार, बीइओ अलका अग्रवाल व बीडीओ साजिद हसन ने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह में ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसमें अच्छे काम करने वाली ग्राम पंचायतों का कि चयन किया जाएगा। कंवरपाल प्रधान ज्ञाना माजरा, बहेड़ी प्रधान चंद्रशेखर त्यागी, सतेंद्र बालियान, फुरकान चौधरी, मौहम्मद ईशा कुटेसरा, सूरजपाल मुथरा, रवि पुंडीर बिरालसी, मोहन सिंह बिरालसी प्रधान के पति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें