फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का उददेश्य योजना का लाभ पात्रों को मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। एसडीएम विजय कुमार ने तीनों नगर पंचायत के सभासदों, अधिकारियों व लेखपालों की बैठक लेते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र लोग सरकारी योजना से वंचित ना रहे। इसके लिए सभासद व कर्मचारी योजना को क्रियान्वयन करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार ने नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर व भोकरहेड़ी के ईओ, सभासदों व लेखपालों की बैठक लेते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। सरकारी योजना, राशन कार्ड, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ऋण योजना आदि एक दर्जन से अधिक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को दिलाने के लिए 23 जुलाई से 27 जुलाई तक घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा। पात्र लोगों को योजना का लाभ के लिए चयनित करने का काम किया जाएगा। इसमें सभासद, लेखपाल सहयोग देकर अपनी अहम भूमिका निभाएं। लेखपालों ने कार्य करने में असमर्थता जताने पर एसडीएम ने कहा कि सरकारी योजना है काम तो करना ही पड़ेगा। बैठक में न्यायिक तहसीलदार भगत सिंह, अधिशासी अधिकारी अनूप राय, लेखपाल मोतीराम, इंद्रेश गुप्ता, रामनारायण, सभासद अश्वनी, एनुअल हसन, विकास गुप्ता, नीशू कांबोज, अनुज सैनी, जमशेद, विवेक उपाध्याय, अब्दुल्ला कुरैशी, सुनील कश्यप, बाबर अंसारी, प्रवीन तंवर, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें