फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटी, मरम्मत कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। सिखेड़ा से मंसूरपुर मार्ग को जाने वाले रास्ते पर नाले की पुलिया टूट गई है। जिसमें कभी भी किसी वाहन के गिरने का खतरा बना है। बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सिखेड़ा बाजार से मंसूरपुर रोड पर नाले की पुलिया का एक साइड से नाले पर रखा पत्थर टूट जाने से आने जाने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए गिरने का खतरा बन गया है। इस रोड से प्रतिदिन स्कूल बस और टैंपो गुजरते हैं। आसपास के गांवों के लिए मंसूरपुर तक जाने का यह एकमात्र रास्ता है, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। बारिश के पानी से सड़क पर पानी भरने से गड्ढा दिखाई नहीं देता है और इसमें कई बार राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार प्रधान को कहने के बाद भी क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक नहीं कराया गया है। भाकियू के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राठी, चौधरी आदेश, विपुल राठी आदि ग्रामीणों ने डीएम राजीव कुमार शर्मा से इस पुलिया को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें