फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई परंपरा का विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई परंपरा पर विरोध जताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रशासन द्वारा ईद पर प्रारंभ की गई परंपरा का मोहल्ला गऊशाला के निवासियों ने विरोध जताया है। लोगों ने इस संबंध में सांसद डॉ संजीव बालियान को भी अवगत करा दिया है। सांसद ने इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ईदगाह पर ईद की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन पहले से ईदगाह के सामने पेट्रोल पंप के पास की गलियों में गऊशाला मोहल्ले के रास्तों में बेरिकेडिंग कराता आ रहा था। नमाजी शामली रोड पर नमाज पढ़ते थे। मगर, इस बार कोई बेरिकेडिंग नहीं कराई गई। इस कारण शनिवार को ईदगाह पर नमाजियों की भारी भीड़ होने के कारण काफी नमाजी मोहल्ला गऊशाला की इन गलियों तक आ गए। ईद की नमाज के बाद मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन की इस नई परंपरा का विरोध जताया। बाद में उन्होंने सांसद डॉ संजीव बालियान से भी वार्ता कर पूरी जानकारी देकर अपना विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें