फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता ने एआरटीओ की कुर्सी कब्जाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव संजीव तोमर के नेतृत्व में डग्गामार वाहन एवं अन्य वाहन मालिकों ने एआरटीओ दफ्तर पर हंगामा किया। रुड़की रोड पर अभियान चलाकर वाहन सीज करने का विरोध किया। आश्चर्य की बात यह रही कि दोनो एआरटीओ दफ्तर से गायब रहे और एक कुर्सी पर संजीव तोमर ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय से संचालित हो रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ ने एक दिन पूर्व अभियान चलाया था। अभियान में 13 वाहनों को सीज किया गया। भाकियू के प्रदेश महासचिव संजीव तोमर ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है। शुक्रवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ एआरटीओ दफ्तर पर पहुंचे। पहले कार्यालय के बाहर धरना दिया और बाद में एआरटीओ के दफ्तर पर कब्जा कर लिया। यही नहीं संजीव तोमर एआरटीओ की कुर्सी पर ही बैठ गए। दफ्तर में दोनो एआरटीओ में से कोई नहीं था। इन लोगों का आरोप था कि कुछ सही गाड़ियों का भी चालन कर दिया गया और टैक्स बहुत ज्यादा लगा दिया गया। उनके साथ अखिलेश चौधरी, सचिव चौधरी, अनिल, आशु, ब्रिजेश त्यागी, मनोज, पिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें