मुजफ्फरनगर। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। राम मंदिर से लेकर धारा 370 तक पर वह कुछ नहीं कर पाई है।
सरकुलर रोड पर सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में संभल से आए आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि भाजपा ने जनता से राम मंदिर निर्माण, कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने और गंगा सफाई करने का वायदा किया था। केंद्र के चार साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन एक वादा भी पूरा नहीं हुआ है। गाय को ये आज तक ये राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं कर पाये। देश के कुछ हिस्सों में गाय काटी जा रही है। गंगा में कहीं भी गंदगी साफ नहीं हो पाई है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने के सवाल पर कहा कि यह अच्छी शुरुआत है। आरएसएस को अछूत समझा जाता था, लोग इनके यहां जाने से डरते थे, इससे एक अच्छी शुरुआत होगी।