फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थो की बिक्री रोके पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने एसएसपी को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएसपी अनंत देव को ज्ञापन देकर शहर की शिक्षण संस्थाओं के बाहरी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। प्रांतीय महामंत्री विनोद चौहान ने कहा कि डिग्री और इंटर कॉलेजों के बाहर असामाजिक तत्व नशीले पदार्थो को बेच कर युवाओं का भविष्य चौपट कर रहे हैं।
कचहरी में एसएसपी ऑफिस पर आए एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि डिग्री कॉलेजों और इंटरमीडिएट की शिक्षण संस्थाओं के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस चेकिंग अभियान चला कर नशाखोरी को बंद कराए। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक तोमर, अनमोल मित्तल, गौरव पंडित, हर्ष, कार्तिक गोयल, विशाल शर्मा, अंश मित्तल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जून का बेटी बचाओ कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि आठ जून को प्रात: दस बजे श्रीराम कॉलेज परिक्रमा मार्ग पर बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी दीन दयाल कॉलेज को दी गई है। सभी प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए छह जून तक अवगत करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें