बुढ़ाना। मेरठ में आयोजित 8वीं गन केयर शूटिंग चैंपियनशिप में मलिक शूटिंग रेंज के शूटर ने गोल्ड मेडल जीतकर कस्बे व क्षेत्र का नाम रोशन किया। शूटिंग रेंज पर गोल्ड मेडल विजेता का स्वागत हुआ।
मेरठ के कर्ण पब्लिक स्कूल में 8वीं गन केयर शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए 300 निशानेबाजों ने अपने निशाने साधे। मलिक शूटिंग रेंज बुढ़ाना के शूटर कार्तिक पंवार ने सही निशाने साधकर 200 में से 185 स्कोर प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। गोल्ड मेडल लेकर अन्य शूटरों के साथ बुढ़ाना पहुंचे शूटर कार्तिक पंवार का शूटिंग रेंज पर जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर कोच मोनू मलिक, शुभम राणा, कविंद्र राठी, अंकुश राठी, अनुज, पारस, सागर सहित सभी शूटर मौजूद रहे। शूटिंग रेंज के मालिक इंद्रपाल मलिक ने गोल्ड मेडल विजेता को आशीर्वाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।