फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने एएमयू कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में यूनिवर्सिटी के कुलपति तारिक मंसूर का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत को विभाजित कराने वाले मौहम्मद अली जिन्ना के की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फोटो लगाये जाने की निंदा करते हुए इसे देशद्रोह बताया। अमित ने कहा कि देश के दुश्मनों को आदर्श बताकर उनका महिमा मंडन करने वाले लोग देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ये देशद्रोह है और इसके लिए इन लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो हालत हैं, ऐसे समय में हिंदुओं को सजग होने की आवश्यकता है। विहिप ऐसे लोगों के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए एएमयू कुलपति का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में गिरीश पाहुजा, रविकांत अग्रवाल, प्रदीप त्यागी, अतुल त्यागी, प्रमोद अग्रवाल, मोहित बंसल, विकास, अंकुर गुप्ता, प्रतीक कंसल, अनुज गोयल, नाथीराम धीमान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें