फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव चौक पर लगा जाम, बच्चे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई के बाद सड़कों के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे होने की वजह से शिव चौक के आसपास जाम रहा। शनिवार को एसडी कॉलेज मार्केट, हनुमान मंदिर, मेरठ रोड, रुड़की रोड पर जाम में स्कूली वाहन फंस गए, जिससे गर्मी में बच्चे बेहाल हो गए। शिव चौक पर जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद एसडी कॉलेज मार्केट इलाके में जाम रहा। पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई कराई थी। अभी तक कूड़ा कचरा सड़कों से पूरी तरह से नहीं हटा है। बाजार में दोबारा अतिक्रमण होने लगा है, जिसकी वजह से जाम लगने लगा है। शनिवार दोपहर को भी करीब डेढ घंटे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें