जमीयत-उलमा ए हिंद जयंती मनाएगी
जानसठ। कस्बे में जमीयत-उलमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं द्वारा आंबेडकर जयंती की शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत कर आपसी भाईचारा का संदेश देगी। जमीयत उलमा ए हिंद कार्यकर्ताओं की बैठक जामा मस्जिद में हुई। बैठक में महासचिव मौलाना सैयद महमूद असद मदनी के आह्वान पर पूरे देश में कार्यकर्ता द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का 127वें जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे तथा शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत कर जलपान की व्यवस्था करेगी। बैठक में नगर महासचिव मोहम्मद साजिद, आशु मलिक, मौलाना जान मोहम्मद कासमी, निसार सैफी, शहाबुददीन, फैसल अंसारी, असलम कुरैशी, शहजाद, आबिद कासमी आदि मौजूद रहे।
पुलिस को पर्स सौंपा
भोपा। गांव निवादा के सत्यपाल पुत्र वेदराम ने गांव में परचून की दुकान करता है। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से दुकान का सामान लेने के लिए भोपा जा रहा था। किशनपुर गांव के करीब पहुंचा तो उसकी नजर सड़क पर पड़े पर्स पर गई। उसने वह पर्स उठा लिया। उसे खोल कर देखा तो उसमें दो हजार रुपये, आधार कार्ड व कुछ महत्वपूर्ण कागज भी मिले। सत्यपाल ने पर्स पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पर्स में मिले मोबाइल नंबर के माध्यम से मालिक को संपर्क कर बता दिया है।