फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित करे सर्व समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को शिक्षित करे सर्व समाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सैन समाज ने सैन समाज धर्मशाला चरथावल रोड पर सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 14 अप्रैल को जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्व समाज बेटियों को शिक्षावान बनाए। एकजुट होकर समस्याओं और कुरीतियों को दूर करे। सभा की अध्यक्षता गजराज सिंह और संचालन संजीव मास्टर ने किया। सभा में वीरेंद्र कुमार, विजय पाल, अशोक कुमार, डॉ दिनेश, चंद्रवीर सिंह, सोमपाल सिंह, विजय कुमार, चरण सिंह, जयपाल पतरोल, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र चौहान, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रैदासपुरी के लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर बताया कि मोहल्ले में पुलिस कर्मचारियों पर कोई पथराव नहीं किया गया है। कुछ लोग साजिशन युवकों को फंसा रहे हैं। पीड़ितों ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। इस दौरान रामकुमार, सुशीला देवी, सरिता, मंजू देवी, चंद्रकला, यशवीर सिंह, अमरवती, दीपक, राजबीरी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौखिक परीक्षाएं 15 और 18 अप्रैल को
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज के प्राचार्य डॉ एससी वाष्र्णेय ने बताया कि कालेज के बीकॉम तृतीय वर्ष संस्थागत छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा 15 अप्रैल, बीकॉम तृतीय वर्ष व्यक्तिगत के विद्याथियों की मौखिक परीक्षाएं 18 अप्रैल को कालेज में सुबह दस बजे होगी। छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र साथ लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें