फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ तिमराज सिंह का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ तिमराज सिंह का निधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ तिमराज सिंह का निधन हो गया। 85 वर्षीय डॉ सिंह बीते चार माह से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के शोक में गांधी कालोनी का बाजार बंद रहा। शाम को भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी डॉ तिमराज सिंह का सोमवार तड़के दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पहले श्री नंगली साहिब दरबार सकौती (मेरठ) में लाया गया, जहां दरबार से जुड़े संतों और साध्वियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर उनके गांधी कालोनी स्थित आवास पर लाया गया। श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। डॉ. तिमराज सिंह का समाजसेवा के साथ ही चिकित्सीय क्षेत्र में बड़ा नाम था। प्रत्येक मंगलवार को गरीबों को उनके क्लीनिक पर दवाईयों मुफ्त दी जाती थी। वे लोक अदालत के सदस्य भी रहे। वर्तमान में वे श्रीनंगली दरबार के अलावा गांधी कॉलोनी के अनंतेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक भी थे। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती सावित्री देवी,तीन पुत्र डॉ धर्मेंद्र, डॉ जितेंद्र और विवेक राज के अलावा एक पुत्री डॉ. गीता लांबा के साथ भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। भोपा रोड शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। ज्येष्ठ पुत्र डॉ धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें