फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शराब की 45 दुकानों को नहीं मिला आवंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दूसरी बार हुई ई-टेंडरिंग में भी जिले में शराब की 45 दुकानों को आवंटी नहीं मिल पाए। 71 में से केवल 26 दुकानें ही छोड़ी जा सकी। शराब की बाकी दुकानों के लिए आवेदन नहीं आ पाने से मुश्किल पैदा हो रही है, 31 मार्च तक सभी दुकानों का आवंटन होना जरूरी है।
विज्ञापन

सोमवार को सहारनपुर मंडल की असिस्टेंट कमिश्नर आभा गुप्ता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के सभागार में आबकारी विभाग की देशी विदेशी और बीयर की दुकानों के आवंटन के लिए ई- लाटरी कराई गई। जनपद की 300 में से शेष रह गई 71 दुकानों की ई-लाटरी में केवल 26 दुकानें ही छोड़ी जा सकी। इसमें 45 दुकानों के लिए कोई आवेदन नहीं आने के कारण उनकी ई-लाटरी शेष रह गई है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में देशी शराब की 162, विदेशी मदिरा की 68, मॉडल शॉप सात और बीयर की 63 दुकानें स्थापित हैं। इनकी ई-लाटरी 19 मार्च को प्रमुख सचिव परिवहन एवं जनपद की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी।
300 दुकानों में से 229 के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे, इन सभी का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से कराया जा चुका है। सोमवार को जिन 26 दुकानों का आवंटन हुआ, इनमें 17 देशी, पांच विदेशी और चार बीयर की दुकानों की ई-लाटरी निकली। इसके अलावा अभी 45 दुकानें ई लाटरी से शेष रह गयी हैं। इनमें देशी शराब की 42, विदेशी की दो और बीयर की एक दुकान के लिए कोई आवेदन आबकारी विभाग को प्राप्त नहीं हुआ। आबकारी अधिकारी का कहना है कि ये 45 दुकानें शायद किसी को मुनाफे में नहीं लग रही हैं, लेकिन विभाग इन दुकानों की ई-लाटरी कराने के लिए प्रयासरत हैं। इनका आवंटन मार्च के अंत तक किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें