फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद में डेंगू समेत अनेक रोगों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने आयुर्वेद उपचार और ज्ञान को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जगह-जगह कार्यशाला के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शनिवार को मेहता क्लब में नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सेवा भारती तथा आयुर्वेद विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सकों ने आयुर्वेद के अनेक घरेलू उपचार की जानकारी दी।
विज्ञापन

आयुष मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर और चेयरर्सन अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ पंकज अग्रवाल ने आयुष के तहत आने वाली पांच भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी दी। डॉ प्रमिला चौधरी की टीम ने शिविर में 100 से अधिक रोगियों का उपचार किया। साथ ही बताया कि रसोई घर में मौजूद जीरा, अजवायन, मेथी, सौंफ, आंवला, हरड़, हल्दी, सौंठ का उपयोग कर कई रोगों से बचा जा सकता है। डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि शाकाहारी जीवन पद्धति को अधिकाधिक अपनाएं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि आयुष को लेकर शहर में जगह-जगह कैंप लगवाकर लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा। वहीं, मुख्य अतिथि आंचल तोमर ने कहा कि गांवों में आयुर्वेद की कार्यशाला की जाए, ताकि ग्रामीणों तक भी बेहतर चिकित्सा पद्धति तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें