फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में पंच दिखाएंगे वुशू खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कई मंडलों के खिलाड़ियों को तराशने के बाद राष्ट्रीय स्तर की जूनियर वुशू टीम तैयार की गई है। यह टीम कुरुक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी। स्टेडियम में कैंप लगाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसके चलते 20 खिलाड़ियों का 16वीं जूनियर वुशू राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह टीम रविवार को रवाना होगी।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में वुशू खेल के लिए टीम का चयन किया गया। इसके लिए 11 से 17 मार्च तक विशेष कैंप लगाया गया। इसके बाद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया। वुशू के जिला महासचिव अमीर आलम सैफी ने बताया कि कैंप के बाद बालक वर्ग में 45 किलोभार में प्रद्युमन कुमार, 48 किलोभार में संतोष कुमार पटेल, 52 किलोभार में आशुतोष भारद्वाज (वाराणसी), 56 किलो भार में नितिन चौधरी (मेरठ), जाकिर सैफी (मुजफ्फरनगर), 65 किलोभार में नितिन पुंडीर (सहारनपुर), 70 किलोभार में अनमोल कुलश्रेष्ठ (बुलंदशहर), 75 किलोभार में हेमंत शर्मा (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया है। वहीं, बालिका वर्ग में 45 किलोभार में छवि (मेरठ), 48 किलोभार में अदिति कश्यप (लखनऊ), 52 किलोभार में शालू शर्मा (बुलंदशहर), 56 किलोभार में पूनम (वाराणासी), 60 किलोभार में आकांक्षा तोमर (मेरठ) को चयनित किया गया। इसके अलावा ताउलू इवेंट के लिए सृष्टि गोयल, भानू सिंह, आंचल भाटी, अन्नया भारद्वाज, मोहित थापा, अक्षत शुक्ला चुने गए। जबकि अमीर आलम सैफी, गोपाल, ताउलू कोच मनीष शर्मा, अमित शर्मा कोच रहेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी रविवार को प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें