मोरना। शुक्रवार की रात को बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर युवक से हजारों रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारपीट करके घायल कर दिया। घायल पीड़ित ने पुलिस को लूटपाट की तहरीर दे दी है।
भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित रविदास मंदिर बस्ती निवासी मेहर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र जगदीश ने बताया कि व शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे वह अपने घर से घेर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सब्जी आढ़त के सामने रखे ट्रांसफार्मर के सामने पहुंचा, तभी ट्रांसफार्मर के पीछे छिपे चार बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर मेहरसिंह से 3500 रुपए लूट लिए। बदमाशों ने विरोध करने पर मेहरसिंह के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने बदमाश की पहचान टाइगर पुत्र नरेंद्र के रूप में की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए, उल्टे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है।