फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा से मिलेगी समाज को तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा से मिलेगी समाज को तरक्की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आईपीएस किड्स स्कूल में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने अनेक मनमोहक, शिक्षाप्रद, संस्कारों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही समाज तरक्की करेगा। बेटों के समान बेटियों को भी उच्चशिक्षावान बनाए।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रईसुद्दीन राना, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुमार ने किया। इस दौरान बच्चों ने जीके, कंप्यूटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही कल है पर मनमोहक प्रस्तुति देकर अतिथियों को गदगद किया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान हक और अधिकार दें। आज के दौर में बेटियां भी नाम रोशन कर रही है। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें सोफिया, शुएब को सर्वोच्च अंक लाने पर सम्मानित किया गया, जबकि प्ले वर्ग में मुनकसिब, ईशान, शुमायला, एलकेजी में खुशी, बाशिद, फुरकान, कक्षा एक में मनतशा, जैद, अबुबकर को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने पर पुरस्कार दिया गया। कक्षा दो में रोहन आसिफ, रूही नवाज, शुमायला, कक्षा तीन में जोया, शुमायला, अजीमा, कक्षा चार में सुऐब, मोनू, सलमान, कक्षा पांचवी में रविश नवाज, फरहीन, मत्यीहा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या रजिया सुल्ताना ने विद्यालय के वार्षिक परिणाम की घोषणा की। कार्यक्रम में अन्नू, मोहम्मद याकूब, सरफराज अंसारी, कारी नजर, पूर्व प्रबंधक हाजी औसाफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें