फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने खुशियां मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना।
विज्ञापन

प्रदेश में लोकसभा की गोरखपुर व फूलपुर की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत पर मोरना क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

गांव ककरौली स्थित बस स्टैंड पर सपा नेता मुशर्रफ अंसारी के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाते हुए उपचुनाव में मिली जीत को संजीवनी बताया। इस मौके पर शाहनजर अंसारी, मो. आरिफ, फुरकान अंसारी, नईम अहमद, हसीन अली, नवाब अली, रवि सैनी, जावेद अंसारी, याकूब अली, नौशाद अंसारी, डा. शकील अहमद आदि रहे। ककरौली स्थित बाजार में सपा नेता मोहम्मद इमरान ने पार्टी की जीत पर मिठाईयां बांटी । इस मौके पर बाबू खान, मोहम्मद इस्लाम कुरैशी, मुस्तकीम, वसीम मलिक, मोहम्मद आमिर, इस्लामुदीन, सोमपाल, इस्तखार, खलील अहमद आदि रहे। भोपा में अय्यूब अली उर्फ टीटू मलिक ने सपा की जीत पर समर्थकों के साथ पार्टी की जीत का जश्न मनाया। भोकरहेड़ी में सपा नेता काजी मुमताज अली, जाहिद मलिक ने पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें