फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रधानाचार्या मृणालिनी अनंत ने मीडिया को स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल ‘सीख कर करो और करके सीखो’ शिक्षा पद्धति पर आधारित है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा जिले को एक ऐसा शिक्षण संस्थान देने का प्रयास है, जो कि नई पीढ़ी का विद्यालय हो। बच्चों को परखने के बजाए उनको सिखाने पर अधिक बल दिया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। विश्व में आज के शैक्षिक वातावरण में फिनलैंड की शिक्षा पद्धति टॉप पर है। स्कूल में प्ले ग्रुप से सीनियर केजी कक्षाओं में फिनलैंड की इगलू किड्स इंटरनेशनल शिक्षा पद्धति को अपनाया गया है। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा गया है। छात्र का सामाजिक, शारीरिक, ज्ञानात्मक व शिक्षात्मक प्रत्येक स्तर पर पाक्षिक सर्वांगीण मूल्यांकन, शिक्षा की गुणवत्ता, संचार कौशल, लिखित कार्य व स्वच्छ हस्तलेखन पर शत प्रतिशत जोर दिया जा रहा है। इस दौरान डायरेक्टर जीबी पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें