फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में अनुज, जूनियर में विनायक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। यह रेस एआरटीओ कार्यालय से वहलना चौक तक रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश खन्ना ने किया। साइकिल रेस में 59 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में 10 किमी रेस में अनुज कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय और बेबी तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार सौरभा, दाऊद चौधरी, राजू, हरमन को मिला। जबकि जूनियर वर्ग में विनायक प्रथम, रोहित द्वितीय और अंकित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अभी, शुभम, हर्षत गोयल, अंकुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण में उप क्रीड़ाधिकारी राजाराम, एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर, संजय चौधरी ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में उदय वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक मनीष शर्मा, रणजीत चंद केसरी, पवन कुमार, राम कुमार, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्रिकेट में आईआईए मुजफ्फरनगर टीम जीती
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर आईआईए मुजफ्फरनगर और मेरठ चेप्टर के बीच वाई के गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईआईए मुजफ्फरनगर की टीम ने निर्धारित ओवर में 204 रन बनाए। ओपनर पीयूष मित्तल ने 68, कप्तान प्रतीक भाटिया ने 38 और गौरव अरोड़ा ने 34 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा उतरी आईआईए मेरठ चैप्टर की शुरुआत खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरे और ऑल टीम 167 रनों पर ढेर हो गई। मुजफ्फरनगर ने मैच 37 रनों से जीत लिया। इस दौरान मंजरी गुप्ता ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच गौरव अरोड़ा, बेस्ट बल्लेबाज नलिन गुप्ता, बेस्ट गेंदबाज मयूर गर्ग तथा बेस्ट फील्डर शैलेंद्र को चुना गया। इस मौैके पर कुशपुरी, तरुण गुप्ता, मनीष जैन, सुशील अग्रवाल, सुधीर चंद्र गोयल, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जिला जज अली और एसीजेएम प्रथम की टीम ने खिताब जीते
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 24 तक बार एंड बैंच के बीच युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता खेली गई। ओपन वर्ग और लकी वर्ग में जिला जज अली जामिन और एसीजेएम प्रथम जितेंद्र की टीम ने खिताब जीते। सुधरी बालियान और राकेश कुमार ने वेटनर्स वर्ग में खिताब जीता। सुपर वेटनर्स में जिला जज अली जामिन, राकेश कुमार ने खिताब पर कब्जा किया। मैच में रेफरी और अंपायर ठाकुर प्रणजय चौहान और उत्कर्ष रहे। आयोजन समिति में प्रेमदत्त त्यागी, ठाकुर प्रणजय चौहान, दुष्यंत डीजीसी, अमित तायल, केवी वर्मा रहेे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन ठाकुर अनूप सिंह, महासचिव भारतवीर अहलावत, एडीजे प्रथम गौरव श्रीवास्तव, एडीजे द्वितीय अभिमन्यु सिंह, एडीजे-15 राजेश भारद्वाज, एफटीसी प्रथम ओमबीर सिंह, सिविल जज रविकांत यादव, एसीजेएम तृतीय पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें