फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर रात व्यतीत करने के लिए प्रशासन ने शेल्टर होम में व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

बीते एक माह से जिले में लगातार शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। एक सप्ताह से कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। बाजारों की स्थिति तो यह हो गई है कि दोपहर तक खुल रहे हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान तो 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को कोहरा इतना अधिक था कि मौसम में आर्द्र्ता 100 प्रतिशत रही। सुबह और शाम में अधिक ठंड है। जिला प्रशासन ने अधिक ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि बिताने वाले के लिए शेल्टर होम में व्यवस्था कर रखी है। खाट के साथ गरम कंबल और रजाई की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर से यहां की गई है। वहीं, नगर पालिका की ओर से मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें