फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे राष्ट्र के भविष्य निर्माता: आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में आयोजित संस्कार कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने यज्ञ में आहूतियां अर्पित कर वैदिक संस्कृति अपनाने का संकल्प लिया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कारयुक्त जीवन विद्यार्थी के भविष्य को निखारता है।
विज्ञापन

शामली रोड स्थित मोहल्ला गऊशाला में आयोजित समारोह में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि गुणों को ग्रहण करना ही संस्कार है। बच्चे सदाचार, चरित्र, अनुशासन, कर्तव्य पालन, देशभक्ति और सेवा को आचरण में लाए। बच्चे माता-पिता का दर्पण होते है। बुराइयों को त्यागने में संकोच न करें। परिवार गुणों की पाठशाला है। बच्चे राष्ट्र के भविष्य निर्माता है। प्रधानाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें। योगेश्वर दयाल आर्य ने देशभक्ति के गीत सुनाए। शिक्षक अरुण बालियान और अंकुर मान को वैदिक साहित्य भेंट किया गया। पवन सिंह बालियान, प्रेम सिंह राणा, डॉ अमित कुमार, श्रीकृष्ण वर्मा, सत्यवीर पंवार,दिनेश कुमार, ओम सिंह तोमर, ब्रजवीर सिंह, रविंद्र तोमर, सीमा रानी, सुदेश, संगीता, शिवानी, सोनिया, मोनिका आदि मौजूद रहे। यज्ञ के यज्ञमान अंकुर आर्य और शिवानी आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें