फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को मिले पेंशन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। ग्राम प्रधानों को नियमित वेतन व पेंशन की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर व जिलाध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने कहा कि ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कुछ व्यक्तियों द्वारा अंतर्गत शिकायतें की जाती हैं। घटना की जांच करने के बाद प्रधान के निर्दोष होने पर शिकायतकर्ता पर मानहानि का केस दर्ज होना चाहिए। सांसद व विधायक की भांति ग्राम प्रधान को भी प्रतिमाह 30 हजार वेतन व 10 हजार रुपये आजीवन पेंशन मिलनी चाहिए। ग्राम प्रधान व्यवस्था प्राचीन भारतीय पंचायतों की पहचान है। ग्राम पंचायत की भूमिका को स्वीकार कर महात्मा गांधी ने देश में पंचायती व्यवस्था लागू करने पर बल दिया था। ग्राम प्रधान को अधिक अधिकार देकर उसे मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर संगठन के मंडल प्रभारी चंद्रवीर राठी, ग्राम प्रधान पति इजहार अहमद, जगपाल सिंह, विजय कुमार त्यागी, संसार सिंह, मैनपाल सिंह, सुक्रमपाल सिंह, गुफरान, बिट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें