फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा में जाम में फंसे एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। कस्बे में लगे ढाई घंटे के जाम में एसपी क्राइम भी फंस गए। जाम से गुस्साए एसपी ने यातायात के नियमों को ताक पर रखने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए भोपा पुलिस को मौके पर बुलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रताल गंगा स्नान मेले के चलते भोपा में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। शुक्रवार को एसपी क्राइम आरबी चौरसिया शुक्रताल गंगा स्नान मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जा रहे थे। शाम को जैसे ही वह भोपा पहुंचे। गंगनहर पर लगे जाम में फंस गए। काफी समय तक जाम में फंसे रहने के कारण उन्होंने भोपा पुलिस को मौके पर बुलाकर जाम खुलवाया। जाम में क्राइम ब्रांच की टीम भी घंटों फंसी रही। एसपी ने भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह से कहा कि शनिवार को श्रद्धालु मेले से वापस लौटेंगे, इसलिए भोपा बाजार में कोई भी व्यापारी दुकान के बाहर सामान न फैलाए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

पूर्व प्रधान पर गोली चलाई
भोपा। शुक्रतारी के पूर्व प्रधान पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। हमले में पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव शुक्रतारी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से शिकायत की है कि वह 22 अक्टूबर को अपने गांव से भैसा-बुग्गी में सवार होकर बुग्गी में कुछ कार्य कराने के लिए मोरना जा रहा था, जैसे ही वह मोरना से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचा तो बहुपुरा के प्रधान प्रतिनिधि अमित और उसका भाई विनिम अपने कार में सवार होकर आए और उसकी साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें