मुजफ्फरनगर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रताल में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में कहा गया कि शुक्रताल में रविदास मंदिर के सामने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। इससे पूरे दलित समाज और अंबेडकर में आस्था रखने वालों में रोष व्याप्त है। आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए। आगरा में दलित समाज की बेटी के साथ हुई घटना पर भी रोष जताया गया। रविकुमार, गजेंद्र सिंह, राहुल शील, उपकार बावरा, विकास मेडियन, सन्नी सिलेलान, दिनेश कुमार, निशा, लोकेश, अर्जुनसील, शिवानी, शुभम, गौरव चिंडानिया आदि रहे।
जिला बार ने जिला जज को दी विदाई
फोटो...
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ ने ट्रांसफर किए गए जिला जज डॉ गोकुलेश को विदाई दी। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उनके कार्यकाल की सराहना की गई। जनपद न्यायाधीश के विदाई समारोह की जिला बार संघ अध्यक्ष अनूप सिंह ने अध्यक्षता की और संचालन भारतवीर अहलावत ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र मलिक, यशपाल राठौर, जितेंद्र कुमार, सहदेव त्यागी, नरेशचंद त्यागी, पंकज शर्मा, हासानंद शर्मा, दुष्यंत सिंह, महफूज खां, उमेश कुमार, प्रवीण कुमार फैय्याज हसन त्यागी, निश्चल त्यागी, नीरजकांत मलिक, पारुल कौशिक आदि रहे।