फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में बुखार से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर में बुखार से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला कोटला निवासी ट्रक चालक की बुखार और ब्रेन हेमरेज होने से दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका गंगा बैराज पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
मोहल्ला कोटला निवासी राजेंद्र कुमार (48) पुत्र सूरजमल प्रजापति ट्रक चालक था। राजेंद्र कुमार चार दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर उसे लोकनायक अस्पताल दिल्ली उपचार के लिए भर्ती कराया। परिवार के रिश्तेदार मोहित कुमार ने बताया कि राजेंद्र कुमार का बुखार के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था, जिस कारण उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान दिमाग की नस फटने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


देवोत्थान एकादशीपर विवाह कराया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से समाजसेवी महिलाओं ने देवोत्थान एकादशी के पावन पर्व पर मंदिर में युवक और युवती का विवाह संपन्न कराया। विवाह की मुख्य आयोजक रेखा माहेश्वरी ने बताया कि रसूलपुर गढ़ी निवासी सतपाल की बेटी अंकिता और छछरपुर निवासी फ़ूल सिंह पुत्र भगवान दास का गंगाभवन के निकट एकादशी मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया। महिलाओं ने वर कन्या को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कुसुम कौशिक, मंजू डागा, सुमर राजवंशी, रेणु रस्तोगी, वीणा अग्रवाल आदि महिलाएं सक्रिय रही। महिलाओं ने यथासंभव भेंट देकर वर कन्या के कुशल वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन


गंगा स्नान की तैयारियोका जायजा लिया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाने के खादर क्षेत्र के चूहापुर गांव के निकट कार्तिक पूर्णिमा के गंगास्नान की तैयारी के सिलसिले में अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। रामराज थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति चूहापुर के निकट गंगा स्नान की तैयारी के सिलसिले में एसपी देहात अजय सहदेव, एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान और सीओ एसकेएस प्रताप ने स्नान घाट व मेला स्थल का निरीक्षण किया और स्नानार्थियों के लिए गंगाजल में खतरे के निशान से पूर्व बेरिकेडिंग कराई। एसओ के अनुसार शनिवार और रविवार को खादर क्षेत्र के काफी स्नानार्थी गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे। मेला स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें