फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के युवा जन जागरूकता अभियान के तहत सपाइयों ने कॉलेजों में पहुंचकर पौधरोपण किया। इस दौरान सपा नेताओं ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने युवा जन जागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार को शहर के जैन कन्या डिग्री कॉलेज और एसडी डिग्री कॉलेज परिसर में पहुंचकर पौधरोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने को प्रेरित किया। कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा ही भविष्य की सुरक्षा है। हम सभी का दायित्व है कि हम इस धरती के हरे-भरे स्वरूप को बचाने के लिए मिलजुल कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूर्ण करें। युवा वर्ग इसमें महती भूमिका निभाएं, तो क्रांतिकारी परिणाम सामने आ सकते हैं। इस दौरान अभियान के प्रभारी सैद जाफरी, अर्जुन पंडित, जिया चौधरी, वसी अंसारी, गौरव जैन, शौकत अंसारी, काजी अरशद, संदीप कुमार, राजीव बालियान, साजिद हसन, शमशेर मलिक, सूर्यप्रताप राणा, अलका शर्मा, डा. नरेश विश्वकर्मा, शहजाद राव, रागिब कुरैशी, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें