एपीजे अब्दुल कलाम की टीम अव्वल
खतौली(मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कॉलेज पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विज्ञान वर्ग छात्रों की क्विज प्रतियोगिता में एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में सीवी रमन टीम में राखी, सौरभ, तुषार कुमार, एपीजे अब्दुल कलाम टीम में राजन विश्नोई, शिवकुमार सैनी, रजत कुमार, विक्रम साराबाई टीम में रुचि, सनी, राजन तथा आर्यभट्ट टीम में साक्षी, सौरभ, विशाल कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें वैज्ञानिक प्रश्नों के चार राउंड में एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जीत हासिल की। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संचालन रसायन प्रवक्ता राजकुमार जैन ने किया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बच्चों को पुरस्कृत किया। हितेश कुमार, सुधीर कुमार पांडेय, दिलीप सिंह, अजय कुमार जैन, नीरज जैन, संध्या रानी का सहयोग रहा।
बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आज
खतौली(मुजफ्फरनगर)। परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर एक शाम भारतीय सेना के नाम कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल हमीद चौक पर रविवार को होगा। मुख्य अतिथि सीओ राजीव सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि कर्नल माधव श्याम तथा डा. मेजर हिमांशु सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक महताब बेग ने दी है।