फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बीएसए का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ खाने की गुणवत्ता भी जांची
विज्ञापन

खतौली। गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बीएसए ने निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से विद्यालय में होने वाली पढ़ाई और खाने के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

विदित हो कि पिछले माह स्टाफ की संविदा सेवा समाप्त करने और उनको विद्यालय से बाहर निकालने को लेकर अभिभावकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। जिसको लेकर अभिभावक अपने साथ अपनी सभी बालिकाओं को घर वापस लेकर चले गए थे। शुक्रवार को बीएसए चंद्रकेश यादव अपने साथ एबीएसए दिनेश कुमार को लेकर निरीक्षण करने विद्यालय में पहुंचे। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से विद्यालय में होने वाली पढ़ाई के बारे में पूछताछ की। बीएसए ने बालिकाओं से भोजन के बारे में जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में बीस बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक ठाक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें