फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में टीडीएस के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी में टीडीएस के बारे में विस्तार से बताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीएसटी की कार्यशाला में पैसे के लेनदेन से जुडे़ सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों और लेखाकारों को बताया गया कि वह पैसे को किस तरह आहरित करेंगे और वितरित करेंगे। टीडीएस को लेकर उन्हें क्या करना है, इसको लेकर बारीकी से समझाया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों को जीएसटी के प्रचार प्रसार के अंतर्गत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर डीएस गौतम ने बताया कि टीडीएस कटौती और डीडीओएस में क्या करें। टीडीएस से संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा दी गई। गौतम ने बताया कि डीडीओ को टेन आधारित यूआईडी प्राप्त करनी है और फिर स्रोत पर कटौती कर टैक्स जमा करना है। फिलहाल टीडीएस स्थगित है, लेकिन जब लागू हो जाएगा तो इन्हीं नियमों के अनुसार कार्य करना होगा। वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर केएम मिश्रा ने जीएसटी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में एडीएम प्रशासन हरीश चंद्रा, जेसी एसएस गोयल, डीसी ओपी रतूड़ी, एसके अग्रवाल, अजय वर्मा के साथ जनपद के डीडीओ, लेखाकार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें