फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार शूटिंग एकेडमी बनी चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार शूटिंग एकेडमी बनी चैंपियन
विज्ञापन

बुढ़ाना। स्टार शूटिंग एकेडमी बिटावदा के शूटरों ने मुरादाबाद में आयोजित सातवीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। शूटरों ने चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्राफी 5100 रुपये की नकद राशि जीती।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बिटावदा में स्थित स्टार शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने मुरादाबाद में आयोजित सातवीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इस टीम के कोच विनीत ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरी यूपी के एक हजार शूटरों ने हिस्सा लिया। उनकी शूटिंग रेंज के शूटर शुभम राणा ने दस मीटर एयर पिस्टल में सभी को पछाड़ते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्राफी तथा 5100 रुपये की नकद धनराशि जीती। लवी पंवार व सौरभ सांगवान ने स्वर्ण पदक, अर्पण चौधरी व विशाल कौशिक ने कांस्य पदक जीते। रचित, संदीप, लवी पंवार ने रजत पदक जीते। 29 जून से दो जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीतने के बाद अपनी रेंज में आने पर शूटरों का जोरदार स्वागत हुआ। गांव वालों ने शूटरों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें