करंट की चपेट में आकर जीजा-साले झुलसे
मुजफ्फरनगर। मार्केट में जिम का बोर्ड लगा रहे जीजा-साले करंट की चपेट में आने से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते दोनों को मेरठ रैफर किया गया है।
सुजडू की नवयुग मार्केट में जावेद अपने साले शाकिर के साथ सोमवार शाम जिम के बाहर बोर्ड लगा रहा था। मार्केट के ऊपर से 11 हजार की लाइन का बहुत नीचे से तार जा रहा है। बोर्ड लगाने के दौरान जीजा-साले तार की चपेट में आ गए। करंट से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाकर अस्पताल भेजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को मेरठ रैफर कर दिया गया है।